राज सरतलिया, पारा
सार्वजनिक गणेश मंडल पारा के तत्वादान मे शुक्रवार को बस स्टैंड प्रांगण विराजित पारा का राजा के पांडाल मे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। उक्त जानकारी देते हुए सार्वजनिक गणेश मंडल पारा के चेतन डोडिया व राजा सरतलिया ने बताया कि मंडल द्वारा बस स्टैंड परिसर पर विगत करीब पांच दशक से भी ज्यादा समय से सार्वजनिक गणेश मण्डल द्वारा बस स्टैंड परिसर पर गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विगत तीन वर्षो से मंडल द्वारा गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा हे। इसी क्रम इस वर्ष भी पारा के राजा के पांडाल मे मण्डल द्वारा प्रति दिन आयोजन किए जा रहे है व प्रतिदिन कार्यक्रम मे भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी वितरण किए जा रहे है। इसी के चलते शुक्रवार 21 सितम्बर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे मुकेश मोलवा ओजरस कवि इन्दौर, हास्य कवि रोहित झन्नाट इन्दौर, नरेन्द्र नखत्री कायथा, अशोक शर्मा नागदा, मिमिक्रि आर्रिर्टस्ट पवन भट्ट रतलाम, श्रृंगार रस की गीतकार प्रिया बाइसा उज्जैन आदि अपना कविता पाठ करेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार नारायाण निडर खाचरौद रहेंगे। मंडल ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अकधक संख्या मे पहुच कर कवि सम्मेलन को सफल बनाने कि अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *