जीवनलाल राठौड़, पेटलावद शुक्रवार को सुबह खवासा में महिलाएं तालाब पर स्नान करने गई थी तो एक महिला का पांव फिसलने से वह तालाब में गिर गई, उसे बचाने के लिए तीन महिलाएं और पानी में गिर गई जिन्हें पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खवासा निवासी प्रिति राजेश सोलंकी 22 वर्ष, लीलाबाई हीरालाल चंद्रावत 35 वर्ष, गुलाब बाई अशोक सिनम 28 वर्ष और चेतना हीरालाल चंद्रावत उम्र 21 वर्ष ऋ षि पंचमी के अवसर पर तालाब पर स्नान करने गई थी, तभी चेतना का पांव फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी, उसे डूबते देख कर उसकी मां लीलाबाई और अन्य दो महिलाएं भी पानी में उतर गई किंतु पानी अधिक गहरा होने से चारों डूबने लगी और उन्होंने चिल्लाना प्रारंभ किया तो आसपास मवेशी चरा रहे लोगों ने उनकी आवाज सुन कर उन्हें बचाया और फिर उन्हें पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गय, जहां पर डॉ केडी मंडलोई ने उनका उपचार किया, अब सभी महिलाएं खतरे से बाहर है। पेटलावद पुलिस ने मामले की जीरों पर कायमी की गई। Post navigation टैंकर ने मारी बाइक को टक्कर, तीन युवक गंभीर प्राची पडियार ने 1000 मीटर दौड़ में रही अव्वल तो प्रोगेसिव एकेडमी के छात्रों ने जीते गोल्ड-सिल्वर-कास्य पदक