जीवनलाल राठौड़, पेटलावद जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप में सेंट मेरी स्कूल पेटलावद की छात्रा प्राची पडिय़ार पिता गोपाल पडिय़ार ने 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता जो कि संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए चयनित हुई। उल्लेखनीय है कि प्राची के पिता गोपाल और बड़े पापा मोहन पडिय़ार अपने समय में अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं में दौड़ में नेशनल लेवल तक पेटलावद का प्रतिनिधित्व कर चुके है. खिलाडिय़ों ने जीते गोल्ड-सिल्वर-कास्य पदक- प्रोग्रेसिव एकेडमी पेटलावद के होनहार छात्रों ने खेल एवं युव कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता 2018 में भाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कराते में स्कूल के छात्र दिव्यांश वैरागी गोल्ड, यशराज सिंह गोल्ड, गौरव शर्मा गोल्ड, हर्षित लोदावरा सिल्वर, नवनीत दायमा सिल्वर, भूमि कंवर ने ब्रांज मेडल जीता। वहीं व्हालीबॉल में आस्था सिंह कंवर का संभाग स्तर पर चयन हुआ। चेयर पर्सन रेखा अनिल शर्मा, एससी व्यास, राहुल सङ्क्षनी एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ ने विजेताओं को बधाई दी और आगे के लिए शुभेच्छा प्रकट की। Post navigation ऋषि पंचमी पर तालाब पर नहाने गई तीन महिलाओं को डूबने से बचाया ग्रामीणों ने अभा राठौड क्षत्रिय महासभा की जिला ईकाई की बैठक 16 सितंबर को