भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा झाबुआ नगर मंडल की कार्यकारणी का गठन कर दिया गया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश मेहता ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शैलेष दुबे की सहमति से अध्यक्ष मुकेश सगोतिया को मनोनीत किया। वही उपाध्यक्षद्वय कमलेश सोनी, राजा पवार, अमरसिंह कुशवाह, अमित माली, महामंत्री चेतन सगोतिया, मंत्री योगेन्द्र ब्रजवासी, जितेन्द्र पवार, रोहित ब्रजवासी, शेखर भाटी, कोषाध्यक्ष अमित सोनी, मीडिया प्रभारी नवनीत चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी पवनेश भाटी, आईटी सेल प्रभारी मुकेश चन्देल, कार्यकारणी सदस्य जगदीश मित पवार, कुन्दन सगोतिया, सुधीन कुमावत, रवि पचांल, किशन गहलोत, विशाल नागर, रवि, मांगीलाल पटेल की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा जिलाध्यक्ष व मोर्चा जिलाध्यक्ष ने पुष्प माल से स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चेतना चौहान, जिला महामंत्री रविन्द्र नायक, जिला मंत्री शरद नायक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी सहित बड़ी सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation भारतीय पत्रकार महासमागम में बोले एआईजे राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, पत्रकार हितों के लिए जीवनभर सेवा कर अंतिम सांस तक लडूंगा हरतालिका तीज पर सुशीला भाबर ने सुहागिनों को वितरित किए सोलह श्रृंगार