हितेन्द्र पंचाल मदरानी
आलकी के पालकी जय कन्हैयालाल की जयघोष के साथ बाबा कोकिंदा पहाड़ क्लब ने मटकी फोड़ी, शिव मंदिर समिति एवं सिदेश्वर महादेव मित्रमंडल के तत्वाधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी फोड़ का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की चहल पहल बनि रही एवं मंदिर में विराजित श्रीराधा-कृष्णजी की मूर्ति के दर्शन का लाभ लिया। मटकी फोडऩे के लिये छोटे बच्चे अत्यधिक उत्साहित दिखाई दे रहे थे। बच्चों की मटकी फोड़ के बाद रात्रि 9.30 बजे दही हांडी फोडऩे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की टीम आई। इसमें पारगी मेड़ा निहारका क्लब गणेशपुरा, बाबा कोकिन्दा पहाड़ क्लब, आजाद मित्रमंडल चोखवाड़ा ने बारी बारी से मटकी फोडने के लिए अपना दम दिखाया। गणेशपुरा क्लब के असफल प्रयास के बाद बाबा कोकिन्दा क्लब ने एक ही बार में दही हांडी फोडक़र 5555 रुपए का नगद पुरस्कार मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम भाबर भारतीय महिला युवा मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती नीलेश भानपुरिया द्वारा दिया गया। पश्चात मंदिर पर रामायण मंडल के राहुल पंचाल एगोलू पंचाल एवं कलाकारों द्वरा कृष्णजी के सुमधुर भजन गाकर उपस्थित भक्तो को भजनों का रसपान कराया गया। ठीक रात्रि 12 बजे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयघोष के साथ श्रीकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव में विशेष तौर पर शिव मंदिर अध्यक्ष दाढ़मचंदजी राठौड़, मणिलालजी पंचाल एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान एवं नरेश पंचाल द्वरा किया गया। समस्त कार्यक्रम का आभार शिव मंदिर समिति ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *