अशोक बलसोरा, झाबुआ
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर झाबुआ अलीराजपुर जिले में सोमवार को पहुंचे उनके साथ पाकेट मार एवं मोबाइल चोर गिरोह की टीम भी पूरी जनदर्शन यात्रा में सक्रिय रही। अलीराजपुर से लेकर थांदला तक दोनों ही जिलों में जहां भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सभा एवं रोड शो हुए सभी स्थानों पर इस गिरोह ने हाथ साफ किए। दोनों ही जिलों में लगभग 100 से ज्यादा मोबाइल एवं पर्स चोरी कर लाखों के मोबाइल रुपए चुरा लिए गए। इस दौरान अलीराजपुर, जोबट, उदयगढ़, राणापुर, पारा झाबुआ, मेघनगर आदि स्थानों पर शिवराजसिंह चौहान को स्वागत के लिए आतुर खड़े लोगों के बीच पहुंचकर चोर गैंग के शातिर बदमाशों ने इतनी मुस्तैदी व प्लानिंग के साथ चोरियों को अंजाम दिया। वहीं पारा में शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा में हुई वीडियो रिकार्डिंग में चोर दिखाई दिए। पारा के मुख्य बाजार से शिवराजसिंह चौहान का काफिला निकला तो चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह चोरों लोगों की भीड़ के बीच पहुंचकर पर्स-मोबाइल आदि चुराते नजर आए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
पब्लिक ने चोर पकडक़र कर किया पुलिस के सुपूर्द-
पारा कस्बे में करीब 20 मोबाइल व पर्स चुराने में चोर गैंग सफल रही लेकिन वहीं जिन भी लोगों के मोबाइल-पर्स चोरी गए उन्होंने तत्काल अपने निजी सोर्स से उनका पता किया और उनकी लोकेशन बखतपुरा के पेट्रोल पंप के पास ट्रेस हो रही थी और उसको तत्परता से लेते हुए नगर के वीरेंद्र डोडिया, यश चौधरी, विकास पंचाल एवं उनकी टीम ने वहां की घेराबंदी कर दो चोर को पकड़ा लेकिन एक शातिर चोर चकमा देकर भाग गया, तो दूसरे चोर को युवकों ने पुलिस के सुपूर्द कर दिया। वहीं अंतिम बलसोरा, अर्पित, हिमांशु बलसोरा ने भी एक चोर को रंगेहाथ चोरी करते पकड़ा जिसके बाद पुलिस को युवकों ने सौंपा, लेकिन चोर पुलिस कस्टडी से भाग निकला। सोमवार रात्रि 8 बजे से लेकर अभी तक चोर पारा पुलिस कस्टडी में है जिसके पास 25 हजार नकदी, 3 पर्स व एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। लेकिन इसके बाद पुलिस की उदासीनता साफ देखने को मिल रही है। जनता द्वारा चोर को पकडक़र देने के बावजूद भी पुलिस ने चोर से उसके साथियों व गैंग का पता नहीं लगा पाई है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली भी समझ से परे है।
जिम्मेदार बोल
चोर से अभी पूछताछ जारी है, पुलिस अपने स्तर पर चोर से पूछताछ कर उसके साथियों व चोरी गए मोबाइल-रुपयों को बरामद कर लेगी। -रमेश कोली, चौकी प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *