भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा 27 अगस्त को रात्रि 12बजे मेघनगर पहुंची। जहां पर मामा शिवराज के चाहने वालों का अपार जनसैलाब देर रात्रि को भी नजर आया। जन आशीर्वाद यात्रा झाबुआ चौराहा से आजाद चौक होते हुए बस स्टैंड पहुची जहां पर शिवराज सिंह चौहान ने रथ सभा से क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की ऐसी सरकार है जिसने आप सभी के लिए कई योजना बनाई है। 2800 करोड़ की नर्मदा योजना भी थांदला विधानसभा मैं जल्दी लाने की सौगात देने की बात शिवराज सिंह चौहान ने कही। शिवराज ने कहा कि जनता की मांग पर मेघनगर में मैंने कॉलेज स्कूल एवं सडक़ों के लिए अच्छा खासा पैसा भारतीय जनता पार्टी शासन के द्वारा दिया है। किसी भी मेरे भांजे भांजियों की पढ़ाई के लिए और उनकी फीस के लिए भी मेरे सारे दरवाजे खुले हैं आप पढ़ लिख कर अपना नाम रोशन करें भारत को स्वर्णिम दिशा की ओर ले जाएं। मध्य प्रदेश पहले बीमारू राज्यों में से एक कहलाता था कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश की दुर्दशा की है आप सभी के आशीर्वाद से आगामी फिर से भाजपा की सरकार आती है तो मध्य प्रदेश को नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। जनआशीर्वाद यात्रा का रथ जब दशहरा मैदान पहुंचा तो मामा शिवराज ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरा के नेतृत्व में भांजियों द्वारा 8000 से भी अधिक दीपक से लिखा नारा देखा फिर भाजपा फिर शिवराज का नारा देख मामा जी की आंखें मंत्रमुग्ध हो गई। शिवराज सिंह चौहान इस नजारे को देख अपने रथ को छोडक़र दशहरा मैदान महिला मोर्चा की बहनों को आशीर्वाद देने पहुंचे । 8000 दीपक को कि ऊर्जा की लो से मामा शिवराज ने आशीर्वाद लिया तत्पश्चात थांदला विधानसभा की नारी शक्ति भाजपा नेत्री सुशीला प्रेम भवन माननीय मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भी इस अवसर पर बांधा व रथ साईं चौराहा की ओर आगे बढ़ा जहां साईं मित्र मंडल एवं प्रजापत समाज द्वारा मटकी बनाने का यंत्र चाक लगा रखा था चाक से किस तरह से मटकी बनती है और युवा भाजपा समर्थकों का उत्साहवर्धन करने शिवराज सिंह चौहान साईं चौराहे पर भी रथ से उतरे साथी समय को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान की आशीर्वाद यात्रा थांदला की ओर रवाना हो गई। शिवराज सिंह चौहान के साथ साधना सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी रघुवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापत, विधायक कलसिंह भाबर, मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत सहित जिले एवं नगर के कई पदाधिकारी एवं हजारों की तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जगह जगह हुआ भव्य स्वागत –
शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत झाबुआ चौराहे पर तेलगुनिया परिवार,किसान मोर्चा मंडल मेघनगर, अल्पसंख्यक मोर्चा, बसोड़ परिवार व अनुसूचित जनजाति मोर्चा, प्रजापति परिवार,आजाद चौक पर व्यापारी मंडल, पेट्रोल पंप पर गोकुल ग्रुप बस स्टैंड पर नगर परिषद एवं दशहरा मैदान पर भाजपा महिला मोर्चा एवं जनपद पंचायत मेघनगर, विश्राम गृह के सामने कैथोलिक मिशन संस्था एवं रोटरी क्लब अपनाए साईं चौराहे पर साईं मित्र मंडल प्रजापत समाज ने भव्य स्वागत एवं फूल माला के साथ स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *