भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर भारतीय जनता पार्टी संगठन महामंत्री सुहास भगत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशध्यक्ष सुरेश केरे एव भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया व पूर्णकालीन गेंदालाल बामनकर की अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव एवं मोर्चा के जिला प्रभारी प्रेम सिंह बसोड ने अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी की आज घोषणा की जिसमे में मेघनगर से दशरथ सिंह कट्ठा को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री मनोनीत किया। वही रंभापुर से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के रघुनाथ बरमंडलिया को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। इन की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों ने बधाई दी। Post navigation खेल मैदान के लिए भाजपा जिला प्रकोष्ठ की पहल, तहसील को खेल मैदान निर्माण के लिए सौंपा आवेदन मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर झंडे-बैनर-होर्डिंग्स, पोस्टर से सजा शहर