भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर ग्राम बेड़ावली में स्थित खसरा क्रमांक 586/2 शासकीय भूमि रकबा 0.800 जिला खेल एवं युवा कल्याण के अधीन है। जिसको देखते हुए खेल मैदान को दुरुस्त करने के लिए खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मेघनगर एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर खेल मैदान को लेकर आवेदन मेघनगर के तहसीलदार राजेश एवं एसडीएम मलवीय को सौंपा। इस अवसर पर जिला संयोजक के संदीप उपाध्याय, खेल प्रकोष्ठ हिम्मत सिंह कच्छावा, खेल प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक दीपक मिश्रा, नगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश देवाना, जिला महामंत्री भारतीय मजदूर संघ अयान शेख, विजय भूरिया, दिनेश डाकिया, कल्पेश पडियार, अरविन गणावा, गौरव कोहली, शंकर चौहान, अक्षय पंकज, प्रजापत, इरफान शेख मंडल महामंत्री खेल प्रकोष्ठ मौजूद थे। Post navigation कौशल रथ का नगर पहुंचने पर किया स्वागत दशरसिंह कट्ठा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलामंत्री मनोनीत