भाजपा जिलाध्यक्ष ने की नवीन जिला कार्यकारणी की घोषणा

0

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
आज भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल, विधायक, कलसिंह भाबर, विधायक निर्मला भूरिया की अनुशंसा पर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे में उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित भाजपा के कई सदस्यों को इस कार्यकारिणी में शामिल किया। इस कार्यकारिणी में पार्टी के प्रति समर्पित तथा सेवाभावी, मिलनसार तथा ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पकड़ रखने वाले लक्ष्मण सिंह नायक को पुन:भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद देकर एक बड़ी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सौंपी गई। वही अगर बात भाजपा की जाए, तो भाजपा में व्यक्ति के कार्यो को महत्व दिया जाता है न की किसी चापलूसी की वजह से पद दिया जाता है, जिसकी वजह से आज मेघनगर के ग्रामीण अंचल के तीन भाजपा कार्यकर्ताओं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें लक्षमण सिंह नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कमलेश दातला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, श्यामा ताहेड जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। वही बात अगर मेघनगर की जाये तो भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरषोत्तम प्रजापत को भी जिला उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया और प्रफुल गादिया को पुन: जिला महामंत्री पद से नवाजा गया। साथ ही नगर के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला प्रभारी प्रेमसिंह बसोड को बनाया गया। इस घोषणा के बाद नगर ही नही ग्रामीण अंचल में भाजपाईयो में खुशी जाहिर कर एक-दूसरे को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.