पत्रकार स्व देवीसिंह भूरिया को तहसील पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
तहसील पत्रकार संघ एवं भारतीय पत्रकार संघ के समस्त सदस्यों द्वारा युवा ग्रामीण पत्रकार देवीसिंह भूरिया का आकस्मिक निधन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस समस्त पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गए। गौरतलब है कि देवीसिंह भूरिया का 9 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया था। नगर के दशहरा मैदान के समीप रेस्ट हाउस पर नगर के समस्त पत्रकारों ने देवीसिंह भूरिया के ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी किए गए कार्यों की सराहना की उनके धार्मिक प्रवृत्ति एवं पेड़-पौधों के प्रति प्रेम की सराहना करते हुए समस्त पत्रकारों ने नम आंखों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के संरक्षक सलीम शेरानी, वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम प्रजापत, विमल जैन, प्रकाश भंडारी, मुकेश मेहता, अनूप भंडारी, पंकज बडोला, प्रेम सिंह बसोड, रहीम हिंदुस्तानी, अली असगर बोहरा, अमित भंडारी, दशरथ कठठा, भूपेंद्र बरमंडलिया, मनीष जैन, निलेश भानपुरिया, जिया उल हक कादरी, संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, जयेश झामर आदि पत्रकार उपस्थित थे।