झाबुआ live डेस्क छठवें वेतन के एरियर की राशि की मांग को लेकर आजाद अध्यापक संघ ने ज्ञापन सौंपा। आजाद अध्यापक संघ के बेनर तले विकासखंड थान्दला के सभी संकुलों से आए सैकड़ों अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ के नाम विकासखण्ड शिक्षा आधिकारी को छठवें वेतन की प्रथम किश्त के भुगतान की मांग की। आजाद अध्यापक संघ के तहसील अध्यक्ष जवानसिंह बारिया , जिला उपाध्यक्ष जसवंत डामोर , जिला सचिव सुवाल बारिया ने बताया कि थान्दला विकासखण्ड के परवलिया संकुल को छोड़कर किसी भी संकुल का एरियर भुगतान आज दिनांक तक नहीं हुआ हैं , काकनवानी संकुल सहित कई संकुल ऐसे हैं जहां पर तीन तीन बाबुओं की पदस्थापना होने के बाद भी छठवें वेतन एवं सेवा पुस्तिकाओं का अनुमोदन आज तक जिला पंचायत के कोष एवं लेखा शाखा से नहीं हुआ हैं , किसी भी संकुल के बाबु एवं जवाबदार अधिकारियों द्वारा संतोष प्रद जवाब अध्यापकों एवं संगठन से जुड़े अध्यापक पदाधिकारियों को नहीं दिया जाता हैं , शासन प्रशासन के बार बार के आदेशों एवं दिशा निर्देशों तथा आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी एरियर एवं छठवें वेतन की प्रथम किश्त के भुगतान के आदेशों का भी यहां पर पालन नहीं किया जाता हैं । आजाद अध्यापक संघ आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से विनम्रता पूर्वक निवेदन करता हैं कि अध्यापकों का एरियर भुगतान शीघ्र हो ऐसी व्यवस्था करे एवं अध्यापकों के छोटे कार्यों मेँ जान बुझकर लेतलतीफी करने वाले बाबुओं एवं अन्य जवाबदार , संकुल एवं विकासखंड के व्यक्तियों की कार्यप्रणाली मेँ सुधार हो ऐसी व्यवस्था करे। आजाद अध्यापक संघ ने मांग की कि अध्यापकों की अन्य सभी छोटी बड़ी समस्याओं को स्वयं संज्ञान मे लेकर समाधान करे । आजाद अध्यापक संघ एवं अन्य सहयोगी संगठन शिक्षक अध्यापक परिवेदना शिविर सहित विभिन रैलियों, धरना प्रदर्शनों, ज्ञापनों के माध्यम से कई अवसरों पर अवगत करा चुका हैं । इस अवसर पर तहसील के उपाध्यक्ष मिठुसिंह गणावा , प्रवीण पणदा , भूरेसिंह अड़, रमसु मईड़ा , पीसी पाटीदार, चंदन चंद्रावत, मेतान डामोर , लक्ष्मण डामोर, मुकेश भाभोर सहित सैकड़ों अध्यापक मौजूद थे। Post navigation राज्य मार्शल आर्ट एकेडमी में हुआ युवराज का चयन ग्रामीण मातृशक्ति ने रुठे इंद्रदेव को मनाने के लिए भजनों के साथ निकाली प्रभात फेरी