भूपेंद्र बरमडंलिया, मेघनगर आगामी देश के 72वे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को धूमधाम से पूरे देशभर में आयोजित होना है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए ऐसे असहाय आश्रम के बच्चे जो अपने माता-पिता से दूर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कुराहट एवं उनके जीवन में खुशियां लाने के लिए एक अभिनव प्रयास स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाभर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। उक्त नारी शक्ति द्वारा सभी बच्चों को तिरंगे झंडे के तीनों रंग का महत्व, स्वतंत्रता दिवस हम क्यों मनाते हैं उसकी जानकारी एवं सभी बच्चों को 15 अगस्त उत्साहवर्धन व हर्षोल्लास से मनाने हेतु सिर पर पहनने तिरंगा कैप, हाथ में पहनने की तिरंगा ग्रिप, तिरंगा पेंसिल, बुक एवं सभी बच्चों को तिरंगा ध्वज भेंट कर अल्पाहार भी करवाया गया। इस शानदार पहल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री अर्चना शर्मा, महिला मोर्चा की जिला कार्यालय मंत्री रेखा शर्मा एवं आश्रम के संस्थापक आर्येंद्र वैदिक, गोस्वामी आर्य एवं विद्या भारती उपस्थित रहे। सभी उपस्थित बच्चों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय जयकार के नारे भी लगाए। Post navigation युवा पत्रकार देवीसिंह भूरिया के आकस्मिक निधन से मीडिया जगत स्तब्ध शासकीय भूमियों पर बैजा कब्जा करने वाले गुप्ता बंधु भडक़े, दी अखाड़े को उखड़वाने की धमकी