रितेश गुप्ता, थांदला
नगर में पहली बार आयोजित होने वाली खाटू श्याम भजन संध्या की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। गौरतलब है कि नगर में खाटू श्याम भजन संध्या पहली बार आयोजित होने जा रही भजन संध्या को लेकर श्रद्धालुओं में अपार हर्ष है। भजन संध्या में बड़ी संख्या में झाबुआ, मेघनगर, रतलाम, राणापुर, अलीराजपुर, बदनावर, जोबट, कुक्षी के अलावा समीपस्थ राज्य राजस्थान और गुजरात के भक्त भाग लेंगे। बैठक की जानकारी देते हुए नि:स्वार्थ श्याम परिवार के सदस्यों ने बताया कि भजन संध्या में लोकप्रिय गायक श्याम प्रेमी बंटी सोनी मक्सी और प्रीति चौहान धार आ रहे है। वहीं भजन संध्या में इंदौर की श्याम म्यूजिक ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुती दी जाएगी। भजन 10 अगस्त की देर शाम ज्योत से शुरू होगी। माना जाता है कि इस ज्योत के साथ खाटू श्याम बाबा का आयोजन स्थल पर पूरे समय वास बना रहता है। वहीं आयोजन स्थल पर बाबा का अलौकिक श्रंगार, अखंड ज्योत, इत्र केसर और पुष्प वर्षा की जाएगी। साथ ही 56 भोग भी लगाए जाएंगे।
निशान यात्रा निकलेगी
10 अगस्त के दिन दोपहर 1 बजे हनुमान हष्ट मंदिर से निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 200 से अधिक दोपहिया वाहन शामिल होने का अनुमान है। यात्रा में भक्त खाटू श्याम बाबा का निशान लेकर सर्वसमाज से आयोजन में शामिल होने का विनय करेंगे। आयोजन के दो दिन पूर्व बुधवार को अति प्राचीन गणेश मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में निस्वार्थ श्याम परिवार के सदस्य घर-घर पहुंचकर श्रद्धालुओं को पीले चावल देकर आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। नि:स्वार्थ श्याम सेवा परिवार थांदला के सदस्यों ने निवेदन किया है कि जो भी भक्त प्रसादी लेकर आए वे गुड़ के चूरमे का प्रसाद लेकर आये जिसका विशेष महत्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *