रितेश गुप्ता, थांदला नगर के हनुमान अष्ट मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 200 से अधिक दोपहिया वाहन शामिल हुए। यात्रा में भक्त खाटू श्याम बाबा का निशान ध्वज लेकर सर्वसमाज से आयोजन में शामिल हुए। निशान यात्रा पूरे नगर मे होते हुए पुन: अष्ट हनुमान मंदिर पंहुची। यात्रा का पूरे नगर में पुष्पावर्षा से भव्य स्वागत हुआ। यात्रा मे लहराते सैकड़ों भगवा श्याम नाम लिखे ध्वज प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। रथ में खाटु श्यामजी की प्रतिमा शोभायमान रही। इस विशाल निशान यात्रा ने नगर श्रद्धालुओं के ह्रदय पर अमिट छाप छोड़ दी। संध्या मे होने वाली भजन संध्या हेतु भी नगर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। नि:स्वार्थ श्याम सेवा परिवार थांदला के सदस्यों ने निवेदव किया है कि जो भी भक्त प्रसादी लेकर आए वे गुड़ के चुरमे का प्रसाद लेकर आये जिसका विशेष महत्व है। Post navigation खाटू श्याम की भजन संध्या में सैकड़ों वाहनों का काफिला निशान यात्रा निकाल दिया जाएगा भजन संध्या का निमंत्रण हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा – भजनो पर मध्य रात्री तक लगा रहा श्रद्धालुओ का तांता