अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा प्राप्त निर्देशों अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए के तारतम्य में श्री नागेश्वर सोनकेसरी सहायक आयुक्त आबकारी जिला अलीराजपुर के निर्देशन में संजय कुमार कवारे आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा 7 अगस्त को वृत्त जोबट के अंतर्गत मसानिया फलिया ग्राम सालखेड़ा में तेरसिंग पिता नानसिंग के रिहायशी मकान की तलाशी में विदेशी मदिरा किंग व्हिस्की की 384 पाव कुल 8 पेटी बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34/1 क एवं 34/2 का प्रकरण पंजीबद्ध कर मौके पर गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक शैलेंद्र रावत, अमानुल्ला खान एवं एसएएफ स्टाफ शिवपुजन त्रिपाठी, अजितपाल सिंह उपस्थित थे। Post navigation नगर पंचायत के कचरा डालने पर ग्राम पंचायत दर्ज करवाई आपत्ति तीन दिन से नदी में बह रहा था अज्ञात व्यक्ति का शव, लाश को बाहर निकाला तो देखने वालों के हुए रोंगटे खड़े, कमजोर दिल इस लिंक को न खोले