झाबुआ अंतरवेलिया चौकी पर सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर को हिरासत में लिया। पुलिस ने अंतरवेलिया में वाहन चेकिंग का सघन अभियान शुरू किया, इस दौरान आरोपी दुलेसिंह उर्फ गुड्डु पिता भूरजी मचार 24 वर्ष निवासी बेडावली वहां से गुजरा तो उससे पुलिस ने वाहन के कागजात दिखाने को कहा, तो उसने टालमटोल किया और पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पुलिस चौकी से जाकर पूछताछ की तो मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर चोरी की होना कबूल की, पुलिस ेने बाइक जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुल 20 वाहन चेक किए गए। Post navigation पशु चिकित्सा शिविर में सैकड़ों पशुओं का इलाज कर दी जानकारियां शराब पीने रात को घर से निकला और सुबह नाले में मिला शव