झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- –बीती रात चोरों ने बड़े हो शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरो ने दो किराना दुकानों को निशाना बनाया एक धर्मेन्द्र किराना दूसरा मांडोत किराना चोरों का उद्देश्य सिर्फ नकदी ले जाना ही था। क्योंकि वह धर्मेद्र किराना से कुछ भी नहीं ले गए जबकि मांडोत किराना से व्यापारी के अनुसार 40 हजार की चिल्लर ले गए। यहां चोरो को पता नही था कि कैमरे लगे हुए है सीसीटीवी फुटेज में चोरो की संख्या 4 नजर आ रही यहां दुकान के अंदर एक व्यक्ति ही गया जो अंदर से 3 से 4 थैली बाहर देता नजर आया। एक ओर साथी चोरी कर रहे थे दूसरी एक साथी अणु श्री ट्रेडर्स के कैमरे का रुख बदलने गया शायद उस रास्ते से उन्हें गुजरना था या कोई और अन्य घटना को अंजाम देना था। Post navigation विद्युत खंभे के प्रकाश में जुआ खेलते 6 जुआरियों को पुलिस ने धरदबोचा, बरामद किए हजारों रुपए शासकीय भवन हुआ जर्जर, दे रहा हादसे को न्योता, असामाजिक तत्वों का अड्डा