रितेश गुप्ता, थांदला थाना थांदला के निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली की प्रवीण उर्फ कालू कोदर मकवाना के घर के पीछे खंभे के पास बिजली की लाइट में कुछ लोग जुआं खेल रहे है। सूचना पर आरडी बोरासी, सउनि सुरेश सेन, प्रआर जगदीश, विजय सेनी, रघुवीर, दिलीप व चालक कमल के साथ पुलिस बल पहुंचा और पाया कि बिजली के प्रकाश में छह जुआरी जुआ खेल रहे हैं जिसमें देवेंद्र पिता दायाभाई धानक, गोर्धन पिता कालूराम जैन, सचिन रमेश डामोर, रहुफ पिता अब्दुल, दिलीप उर्फ टोबू पिता राजेश भाबर, प्रवीण पिता कोदर मकवाना जुआ खेलते रंगे हाथ धरदबोचा। इसके साथ पुलिस ने आरोपियों से सट्टा उपकरण, एक चटाई चार मोबाइल समेत 7 हजार 570 रुपए नकदी बरामद किए। Post navigation मछली पकड़ने के लिए लगाई नदी में डुबकी फिर वापस जीवित बाहर नहीं आ सका गोरियाखांदन में हुए उपचुनाव में 25 वर्षों कांग्रेस को मिला मतदाताओं का साथ, भवसिंह रहे विजय, कांग्रेसियों ने मनाई जमकर खुशियां