सुखसर से हितेश कलाल की रिपोर्ट फतेपुरा तहसील के मकवाणा के वरुणा गांव में एक खेत में बने मकान के आंगन में खेलते खेलते पास ही में निर्माणाधीन मकान के पास पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना संबंधी जानकारी मृतक बच्चों के परिजनों को मिलते हैं परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी अनुसार फतेपुरा तहसील के मकवाणा के वरुणा गांव में 7 वर्षीय विजय गरासिया व उसका 6 वर्षीय छोटा भाई पर्वतभाई गरासिया अपनी माता के साथ खेत में गए थे जहां पर उनकी माता खेत में काम कर रही थी। वही दोनों भाई खेत में बने मकान के आंगन में खेल रहे थे तभी पास में निर्माणाधीन मकान के पास गहरा गड्ढा खोदा गया था जिसमें बरसाती पानी भर गया था। खेलते खेलते विजय गरासिया पानी भरे गड्ढे में गिरने से उसको बचाने उसका छोटा भाई पर्वत भी गहरे खड्डे में गिर गया था तभी उनकी माता को दोनों बच्चे पानी भरे गहरे खड्डे में गिर जाने पर उनकी माता ने ग्रामीणों की मदद लेकर दोनों बच्चों को गड्ढे में से बाहर निकालकर 108 के द्वारा उपचार के लिए प्राथमिक आरोग्य केंद्र में लेकर गए थे जहां पर उपस्थित डॉक्टरों द्वारा दोनों बच्चों को मृत घोषित करने पर परिवार में मातम छा गया। Post navigation आदिवासी महिला मण्डल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण-सम्मान समारोह संपन्न दस्तक अभियान चलाकर घर घर जाकर दी स्वच्छता की जानकारी