पियुष चन्देल अलीराजपुर अलीराजपुर में वैसे तो मानसून कुछ दिनो पहले ही दस्तक दे चुका है, लेकिन जिस झमाझम बारिश का नगरवासियों को इंतजार था, वो बारिश आज शाम को हुई। आज शाम लगभग 4:30 बजे से मूसलाधार बारिश की शुरुआत हुए जो लगभग 2 घंटे तक लगातार जारी रही। तेज बारिश के चलते एस.पी. कार्यालय के सामने उमराली रोड़ पर एक हरा भरा पेड़ अचानक बीच सड़क पर गिर पड़ा जिसके कारण कुछ समय के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया और बिजली के तार टूटने से उस क्षेत्र की बिजली सप्लाई रोकना पड़ी। हालांकि बाद में जेसीबी से पेड़ को हटाकर एक तरफ करके रास्ता साफ कर दिया गया और बिजली सप्लाई भी प्रारंभ कर दी गयी। Post navigation अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी गठित, मीठुसिंह गणावा अध्यक्ष मनोनीत मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की नवाकुंर भरावदा ग्राम विकास समिति ने फलदार पौधों का किया रोपण