मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बे से बाहर स्थित इंदिरा आवास में रहने वाले रहवासियों ने क्षेत्रीय विधायक के सम्मुख विभिन्न परेशानियों से निजात दिलाने की गुहार लगाई तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।विधायक द्वारा शीघ्र ही समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया 13 जुलाई को विधायक माधोसिंह डावर का आम्बुआ मे विभिन्न योजनाओं के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम हेतु आगमन हुआ। साथ में जिला जनपद सदस्य इंदरसिंह चौहान आदि भी उपस्थित रहे। आम्बुआ स्थित इंदिरा आवास फलिया के समीप दाऊदी बोहरा कब्रिस्तान में जनभागीदारी योजना के तहत 14 लाख की बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया। इस अवसर पर इंदिरा आवास मोहल्ला के दर्जनों लोगों ने एकत्र होकर विधायक को बताया कि इंदिरा आवास फलिया आबाद हुए 25 वर्ष से भी अधिक हो गया है जहां पर पूर्व में 25 मकान शासन ने बनवा कर 25 परिवार को बसाया था।उसके बाद खाली जमीन पर पंचायत द्वारा प्रदत्त पट्टो के भूखंड पर कई मकान और बने तथा परिवार रहने लगे विगत वर्षों में यहां मात्र एक हेडपंप की व्यवस्था की गई जो कि वर्तमान में पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। पानी भी प्रदूषित तथा गंदा आता है जिस कारण इस ऊंचाई पर रहने वाले परिवारों को नीचे उतार पर उतरकर बोहरा कब्रिस्तान के हेडपंप से मेहनत कर पानी लाना पड़ता है भविष्य में बोहरा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल बनने जा रही है तब उन्हें यहां से भी पानी नहीं मिल पाएगा। आम्बुआ में पेयजल हेतु टंकी है मगर इतने वर्षों बाद भी किसी भी सरपंच ने यहां तक पाइप लाइन डालने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने सिंटेक्स (प्लास्टिक) की टंकी स्थापित करने या टैंकर से जलप्रदाय की मांग रखी।ग्रामीणों के अनुसार यहां स्ट्रीट लाइट नहीं है जो खंबे हैं उन पर लाइट नहीं रहती है विगत दिनों केबल विद्युत लाइन डाल देने के बाद घरों को वोल्टेज नहीं मिल पाने के कारण बल्ब तथा पंखे तक ठीक से नहीं चल पा रहें हैं इंदिरा आवास निवासी भागीरथ चौहान, मोहन भूरिया, फिरोज खान, बैतुल्लाह खान, गुमान, दलसिंह, कस्तूरी बाई, रुबीना बाई, हमीदा बाई, अजीज खान, शहाबुद्दीन मकरानी, आदि अनेक रहवासियों ने विधायक से मांग की कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए विधायक डावर ने शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया। Post navigation उज्जवला योजनांतर्गत विधायक ने गैस कनेक्शन वितरण किये शिक्षा ही प्रगति के पथ का श्रेष्ठ माध्यम – विधायक चौहान