पियुष चन्देल अलीराजपुर

सोमवार शाम को डावर निवास विला पर “आदिवासी महिला मण्डल जिला अलीराजपुर” की बैठक आयोजित की गई , बैठक में गत वर्षों में किये गये सामाजिक एवं साँस्कृतिक तथा रचनात्मक कार्य का विवरण विस्तार पूर्वक संगीता भंवर चौहान ने उपस्थित महिला बहनों के समक्ष प्रस्तुत किया।इसके पश्चात सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सर्वसहमति से पूर्व की “आदिवासी महिला मंडल जिला अलीराजपुर” की कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी आदिवासी कर्मचारी- अधिकारी संगठन (आकास) के जिला महासचिव भंगुसिह तोमर की उपस्थिति में किया गया।
*सर्वसम्मति से निर्विरोध नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
आदिवासी महिला मंडल जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष के पद पर  प्रीतिबाला डावर, कार्यकारी अध्यक्ष ऋषिका राही वसावा, उपाध्यक्ष गुलाबी तोमर, मनीषा बागोले एवं वंदना किराड़, सचिव सुषमा जमरा, सह सचिव सुशीला गाड़रिया, कोषाध्यक्ष संगीता भंवर चौहान, सहकोषाध्यक्ष रेशम भंवर, जिला प्रतिनिधि सदस्य विधा डुडवे एवं शर्मिला रावत, संस्कृति एवं क्रीड़ा सचिव किरण डावर एवं शीला ओहरिया, मीडिया प्रभारी बिराज चौहान एवं रमतु कलेश को नियुक्त किया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में अनिता जैलसिंह चौहान, सरस्वती तोमर, किरण जमरा, सुनीता रावत, कुशुम चौहान, दीपिका डावर माही तोमर, मनीषा भिंडे, अनुराधा बघेल, राजू मौर्या, अनिता जामोद, अनिता अलावा, शोभा बघेल, संगीता कलेश, विधा बघेल एवं करुणा डुडवे सहित 51 महिला बहनों को कार्यकारिणी में लिया गया है।  नव नियुक्त आदिवासी महिला मंडल अध्यक्ष प्रीतिबाला डावर ने बताया कि हम सब बहनो द्वारा मिलकर समाज हित के कार्य में प्राथमिकता से भाग लेकर जनजागृति, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं समाज मे फैली कुरूतियों को मिटाने का कार्य किया जावेगा।
उपाध्यक्ष गुलाबी तोमर ने बताया कि समाज में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। 9 अगस्त आदिवासी विश्व दिवस पर हमारी नारी शक्ति टीम के द्वारा रैली, बैठक व्यवस्था एवं आयोजन समिति द्वारा गठित साँस्कृतिक समिति की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जावेगा ओर सभी महिलाएं इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी। नव नियुक्त पदाधिकारियों को समाज सदस्यों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दीं गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *