बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ:- कॉग्रेस पार्टी बरसो पुरानी होकर विशाल समुद्र की तरह गहरी है । वर्तमान मे 2018 मे विधानसभा के चुनाव होना है । चूंकि अलीराजपुर जिला आदिवासी बाहुल्य जिला होकर यहॉ की सभी सीट आदिवासी समाज के लिया सुरक्षित है जबकि दिसम्बर मे अलीराजपुर एवं जोबट विधानसभा चुनाव होना है । इन विधानसभाओ के लिये कई युवा और वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी दावेदारी जताकर अपने समर्थको के साथ वरिष्ठ नेताओ और संगठन के सामने अपनी ताकत अजमा रहे है ।मुझे प्रदेश अध्यक्ष एवं सॉसद कॉतिलाल भुरिया के समर्थन से जिलाअध्यक्ष पद पर काम करने का मौका दिया है । मै निष्पक्षता के साथ पार्टी हित मे काम कर रहा हूँ ।पार्टी आलाकमान जिस नेता को कॉग्रेस पार्टी का टिकट देगी ।जिला कांग्रेस उसके समर्थन पूरी ताकत से काम करेंगा। यह बात अलीराजपुर के जिला कॉग्रेस अध्यक्ष सरदारसिह पटेल ने आम्बुआ प्रवास के दौरान कही । Post navigation प्रधानमंत्री आवास योजना में सचिव व रोजगार सहायक ने लगाया पलीता, हुई निलंबन की कार्रवाई गुजरात पुलिस की गिरफ्त से हथकड़ी तोडक़र फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा