अर्पित चोपड़ा, खवासा

गुरुवार-शुक्रवार की रात थांदला रोड स्थित मुकेश पिता कन्हैयालाल शर्मा की किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 60 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिए। प्राप्त जानकारी अनुसार मुकेश शर्मा थांदला रोड पर अन्नपूर्णा किराना के नाम से किराने की दुकान संचालित करते है । रोज की तरह गुरुवार को करीब साढ़े 8 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात्रि में दुकान के पास बने गलियारे पर लगी चेनल के ऊपर खुली पड़ी जगह में से अंदर कूद अज्ञात चोरों ने गलियारे की साइड से दुकान की दीवार में सेंध मारी और वारदात का अंजाम दिया । वारदात में गौशाला के दान पात्र और गल्ले में रखी करीब 60हजार की नकदी ले जाने में चोर सफल रहे। शुक्रवार सुबह जब मुकेश शर्मा का पुत्र दीपक दुकान खोलने गया तो घटना की जानकारी हुई । सूचना मिलने पर खवासा पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकेश पिता कन्हैयालाल शर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भादवि की धारा 457, 380 में प्रकरण दर्ज कर लिया है । पुलिस विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *