पियूष चन्देल अलीराजपुर म.प्र. शिक्षक संघ के संभागीय कार्यकारिणी के निर्वाचन, संभाग अंतर्गत जिलो के जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में जिला बडवानी मुख्यालय पर स्थित शा.हा.से.स्कूल बडवानी में सम्पन्न हुए। जिसमें अलीराजपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके भूतपूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह भूरिया को संभागीय कार्यकारिणी मेम्बर मनोनित किया गया । श्री भूरिया ने पद व दायित्व के अनुरूप कार्य करने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। श्री भूरिया को संभागीय कार्यकारी मेम्बर मनोनित करने पर म.प्र.शिक्षक संघ जिला झाबुआ के जिलाध्यक्ष अनिल कोठारी, खरगोन के रमेश पाटीदार, संघ केअलीराजपुर जिला संगठन मंत्री बालकृष्ण शर्मा, अलीराजपुर जिलाध्यक्ष हेमन्त सिसौदिया, शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, विकास वाम्बोरकर, कैलाश शर्मा, बद्रीलाल भटोद्रा, अजय मण्डलोई, निर्भयसिंह, अजमेरसिंह रावत, नूरसिंह बघेल, छीतुसिंह बामनिया,थानसिंह भयडिया, कलसिंह भाबोर, बीरसिंह गोयल, दिनेश राठौड, संतोष राठौड, दिनेश श्रीवास्तव, रामेश्वर राठौड,दिनेश आर. राठौड, रेखा सिसौदिया, लता चावडा, दक्षा सोलंकी, आरती सोलंकी व अन्य शिक्षक साथीयों ने हार्दिक बधाई दी। Post navigation ग्रामीणों में अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियों दूर करने के लिए एसपी ने चलाया जन जाग्रति-जन संवाद कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा आयोजित नशा निवारण संगोष्ठी में उपस्थित हुए सभी धर्मों के प्रतिनिधि