पियुष चन्देल अलीराजपुर —- जनपद पंचायत अलीराजपुर के प्रागण मे विकासखण्ड अलीराजपुर के प्रगतिशील कृषको को सोयाबीन मिनिकिट, प्रमाणित सोयाबीन एंव शंकर मक्का तथा उडद के बीज अलीराजपुर विधायक गरसिंह चौहान, इन्दरसिंह चौहान सदस्य जिला पंचायत अलीराजपुर एंव सुनिता-इन्दरसिंह चौहान अध्यक्ष जनपद पंचायत अलीराजपुर द्वारा बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चौहान ने प्रदेश और केन्द्र सरकार की कृषि विभाग की योजनाओ के बारे मे विस्तृत से जानकारी दी गई एंव कृषक बंधुओ को कृषि विभाग की योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उक्त बीज वितरण कार्यक्रम उपंसचालक कृषि के.सी.बास्कले एंव परियोजना संचालक आतम डी.एस.मौर्य के निर्देशन मे संपन्न किया गया बीज वितरण मे जनप्रतिनिधीगण एन.एस.पटेल तथा ग्रा.कृ.वि.अधिकारी एवं कृषक बन्धु उपस्थित रहे। Post navigation सामूहिक श्रमदान करके पौधारोपण हेतु बडी संख्या में गढ्ढे खोदे समय सीमा बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने दिए आवश्यक निर्देश