पियुष चन्देल अलीराजपुर — रविवार को नवनिर्मित कलेक्टोरेट भवन के सामने वीआईपी रोड पर पौधारोपण हेतु सामूहिक श्रमदान करके गड्ढे खोदने का कार्य किया गया। श्रमदान कार्यक्रम में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल त्यागी, अपर कलेक्टर सुरेश चन्द्र वर्मा, एसडीएम केसी ठाकुर, ईई आरईएस सोहन सिंह झाणिया, तहसीलदार आरसी खतेडिया, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान सहित बडी संख्या में अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। पौधारोपण हेतु सभी ने श्रमदान करते हुए गढढे खोदे। उक्त स्थल पर पौधोरोपण हेतु आमजन को भी श्रमदान हेतु आह्वान किया गया। Post navigation घटिया सीसी रोड निर्माण व डामरीकरण कर ठेकेदार ने लगाए शासन को लाखों रुपए का पलीता प्रगतिशील कृषकों को खरीफ बीज का वितरण