हरीश राठौड़, पेटलावद विकासखंड को जल्द से जल्द खुले में शौच मुक्त करना है जिसके लिए प्रेरक की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप जनता के बीच में उस जामवंत की तरह है जिसने हनुमानजी को अपनी शक्तियां याद दिलाई थी यदि आप लोग संकल्पित हो जाए तो विकासखंड को खुले में शौच मुक्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए एकजुट होकर हर पंचायत स्तर पर अभियान के रूप में लगना होगा। उक्त बात जनपद पंचायत पेटलावद सीईओ महेंद्र कुमार घनघोरिया ने शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रेरकों की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि हर प्रेरक को अपनी ग्राम पंचायत में 1 दिन में 1 शौचालय के निर्माण का लक्ष्य रखना है इसमें यदि कोई परेशानी आती है तो हमारे द्वारा मदद की जाएगी साथ ही ग्रामीणों को शौचालय के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाए. दिया साप्ताहिक लक्ष्य इस मौके पर एसबीएम के विकासखंड अधिकारी राजेश बाहेती द्वारा संकुल सहजकर्ताओं और प्रेरकों को अपनी पंचायत के साप्ताहिक लक्ष्य के बारे में बताया गया तथा सात दिन में लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प दिलवाया गया। बाहेती ने बताया कि इस समय पंचायतों में सतत निर्माण कार्य चल रहे है उनका निरीक्षण करने के साथ साथ उपयोगिता के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया जाए। इस मौके पर जनपद पंचायत के 8 कलस्टर के संकुल सहजकर्ता और 40 से अधिक प्रेरक उपस्थित थे। ब्लाक समन्वयक बाबूलाल परमार ने अंत में आभार माना। Post navigation नगर परिषद अध्यक्ष ने 45 हितग्राहियों के मकान पूर्ण होने पर दिलवाया गृह प्रवेश किसान बीज के लिए कर रहे मशक्कत, जिम्मेदार विभाग उदासीन