हरीश राठौड़, पेटलावद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पेटलावद में 214 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें से 150 हितग्राहियों के यहां छत डाली जा चुकी है और 45 हितग्राहियों का मकान बन कर पूर्ण हो चुका है जिन्हें रविवार को गृह प्रवेश करवाया गया। इस मौके पर नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, वरिष्ठ पार्षद पारस गादिया, सीएमओ प्रियंक नवीन पंड्या, पार्षद जगदीश जाटव आदि उपस्थित थे। पूरे दल ने क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक, पांच, आठ, 13, व 15 में पहुंचकर हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोहर भटेवरा ने कहा कि नगर में सभी को पक्का आवास दिलवाया जाएगा। यह क्रम निरंतर 2022 तक जारी रहेगा। Post navigation नगर परिषद की उपेक्षा से त्रस्त महिलाओं ने टैंकर को रोक की पानी की आपूर्ति सीईओ घनघोरिया ने ग्रामीणों को दी नसीहत, आप लोग संकल्पित हो जाए तो विकासखंड खुले में शौच मुक्त हो जाएगा