झाबुआ लाइव के लिये उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट :- ग्राम पंचायत उमरकोट स्कूल के शिक्षक गजेन्द्रसिंह कुशवाह के घर शोक का माहौल है करीब 12 बजे उनके बड़े पुत्र समर्थ को सर्प डंस लिया जिससे बालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक समर्थ को सांप ने काटा तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद दाहोद ले जाया जा रहा था की समर्थ ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा लाया गया व शव परीक्षण कर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी। Post navigation अंतिम मतदाता सूची जनरेट कर राज्य निर्वाचन आयोग की वेवसाइड पर अपलोड करने में अलीराजपुर जिला प्रथम 7 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना