पियुष चन्देल अलीराजपुर
शनिवार को कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच ईवीएम मशीनों का नवीन ईवीएम वेयर हाउस में शिफटिंग का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  विपुल श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर सुरेश चन्द्र वर्मा सहित अन्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीन की बीयू और सीयू यूनिट का डाईट भवन स्थित ईवीएम वेयर हाउस से नवीन तैयार किये गए पुराने आरटीओ कार्यालय भवन में बनाए गए ईवीएम वेयर हाउस में स्थानांरित करने का कार्य संपादित किया गया। ईवीएम की बीयू और सीयू यूनिट शिफटिंग के दौरान सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गए थे। कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच ईवीएम मशीनों को नवीन ईवीएम वेयर हाउस में रखने की प्रक्रिया संपादित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *