चंद्रभान सिंह भदोरिया @ चीफ एडिटर विधानसभा चुनावों 2018 की तैयारियो के सिलसिले मे एक तरह के प्रचार अभियान के लिए बीजेपी द्वारा बनाई गयी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान की ” जन आशीर्वाद यात्रा ” अगले अगस्त महीने मे अलीराजपुर जिले मे आयेगी । यह यात्रा का चोथा चरण होगा । इस संबंध मे बीजेपी की प्रदेश इकाई ने जिला इकाई को प्रारंभिक संकेत तैयारियों के दे दिए है जल्दी ही संभागीय स्तर पर बैठक कर तारीखे ओर यात्रा रुट तय किया जायेगा । बीजेपी के प्रदेश स्तरीय हमारे सुत्रो ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान की इस यात्रा की पुष्टि कर दी है वही अलीराजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल का कहना है कि संकेत मिले है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान आगामी अगस्त महीने मे अलीराजपुर जिले के दोरै पर आ सकते है अगली 26 / 27 जून को होने वाली बैठक के बाद ही ज्यादा कुछ बता सकुंगा । गोरतलब है कि इस जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान की यह योजना है कि चुनावों के एलान के पहले वह प्रत्येक विधानसभा क्षैत्र मे अपनी सरकार की उपलब्धियां बताकर जनता से आशीर्वाद ले ले ओर इस तरह से चुनाव के एलान के पहले ही वह प्रचार अभियान मे कांग्रेस से दो कदम आगे रहे । वही कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज करते हुए कहा है कि प्रदेश मे किसान – मजदूर – व्यापारी सब परेशान है ऐसे मे अपनी उपलब्धि बताकर जन आशीर्वाद यात्रा निकालना मात्र छलावा है ओर जनता इनको सबक जरुर सिखायेगी । Post navigation बोलेरो जीप में अवैध शराब से लदी लाखों की शराब को पुलिस ने पकड़ा नेशनल लोक अदालत 14 जुलाई को, लंबित प्रकरणों का होगा निराकरण