रितेश गुप्ता, थांदला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम हेतु बस रवाना हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इन्दौर के नेहरु स्टेडियम में होने वाले आयोजन में शामिल होने हेतु थांदला से बसे  रवाना की गई। बस को नप अध्यक्ष बंटी डामोर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अवसर पर नप अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि 2 बसों में 97 हितग्राहियों को इन्दौर के लिये रवना करवाया गया है। इन्दौर में अयोजित समारोह के दौरान इनके सहित एक लाख 219 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री द्वारा एक साथ सांकेतिक गृह प्रवेश करवाया जाएगा। प्रदेश के 374 नगरीय निकायों में 4063 करोड़ की लागत से प्रधान मंत्री आवास निर्मित किये गये है जिसमें थांदला नगर के भी हितग्राही भी लाभान्वित होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा 4700 करोड़ के कार्यो का भी लोकार्पण करेंगे व 10 शहरों प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे व सूत्र सेवा बसों का भी शुभारंभ करेंगे। अवसर पर सीएमओ भारतसिंह टांक, पार्षद गजेन्द्र चौहान, समर्थ उपाध्याय, पारस तलेरा, राकेश सोनी, विजय गिरी, लेखापाल प्रेमसिंग बापु, धार्मिक आचार्य व नप कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *