रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा सरकार के शासनकाल में वो सभी सुविधाएं जनता को मिल रही है जिससे जिससे के आम आदमी का जीवन भी सुखमय हो चुका है। इसी कड़ी में थान्दला नगर में शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा चल रही योजना जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति को आवास प्रदाय किया जा रहा है। जिस व्यक्ति को आवास की आवश्यकता है जिनके भवन जर्जर एवं अर्द्धनिर्मित है, प्रत्येक ऐसे व्यक्ति को आवास का लाभ मिल रही है। थांदला नगर में 200 से भी अधिक हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्रदाय किया गया। शनिवार को विधायक कलसिंह भाबर, नगर परिषदअध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षद गजेन्द्र चौहान, रीना विकास रावत, विश्वास सोनी, विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी, अजजा नगर मंडल अध्यक्ष लखन भगोरा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल बैरागी एवं साथ ही सीएमओ भरतसिंह टांक, अभिषेक परिहार, गौराकसिंह राठौड़, टिटिया देवदा, यशदीप अरोरा की उपस्थिति में वार्ड 10 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जोहन पारगी, ख्रिस्तीना डामोर एवं चेतना जायसवाल के नवनिर्मित भवन का गृह प्रवेश किया गया। उक्त हितग्राहियों को इस योजना से जो राहत मिली उससे वो अत्यधिक खुश है एवं साथ ही ऐसे समस्त हितग्राहियोंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए नगर परिषद् अध्यक्ष बंटी डामोर से कहा की हमें आशा है कि प्रत्येक गरीब व्यक्ति को भी प्रधानमंत्री की ऐसी अन्य योजनाओ का लाभ मिल सकेगा। Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हितग्राहियों को नप अध्यक्ष डामोर ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ओवरलोड वाहनो की आवाजाही से परेशान रहवासी- वाहन चालक, ट्रैफिक अमला नदारद