अर्पित चोपड़ा, खवासाअंतर्राष्टीय योग दिवस पर स्थानीय न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। आयोजन में संस्था के विद्यार्थियों एवं स्टॉफ द्वारा मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खवासा के सरपंच रमेश बारिया के साथ सामूहिक योग किए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई । इस अवसर पर विद्यार्थियों को नित्य योग व मेडिटेशन का महत्व बताया गया। मुख्य अतिथि रमेश बारिया द्वारा योग से स्वस्थ और मस्त रहने के उपयोगी टिप्स बताए गए। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पीटीआई श्री जादोन के प्रयास सराहनीय रहे। आभार प्राचार्य सुनील नलवाया व कपिल सोलंकी द्वारा व्यक्त किया गया। Post navigation 35 वर्षों से अधिकमास में एक माह का मौन आराधना में लीन रहते हैं रमाकांत भट्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हितग्राहियों को नप अध्यक्ष डामोर ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना