पियुष चन्देल अलीराजपुर अध्यापक संघर्ष समिती व आजाद अध्यापक संघ द्वारा अलीराजपुर के नव नियुक्त प्रभारी सहायक आयुक्त विनोद कोरी के प्रभार ग्रहण करने पर अध्यापक संघर्ष समिती द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही पुर्व सहायक आयुक्त सतीश सिंह को भी पुष्प गुच्छ देकर व पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी। अध्यापकों ने छटवे वेतनमान का एरियर शीघ्र प्रदान करने, क्रमोन्नति, पदोन्नति करने संबंधी विषयों से सहायक आयुक्त को अवगत कराया। वहीं प्रभारी सहायक आयुक्त श्री कोरी द्वारा अध्यापको को विश्वास दिलाया गया की अध्यापकों व शिक्षको की उम्मीदो पर खरा उतरने का पुरा प्रयास करूंगा। वहीं पूर्व सहायक आयुक्त सतीशसिंह के कार्यकाल के दौरान हुई उपलब्धियो पर भी प्रकाश डाला। जिस पर सतीशसिंह ने कहा की इस पद पर कार्य करने का मुझे जो अनुभव मिला है, उसे जीवन पर्यंत याद रखुगा। हमेशा शिक्षको एवं अध्यापको के हित के लिये कार्य करता रहुंगा। इस अवसर पर लालसिंह डावर, राकेश खेडे, पंकज चंदेल, गुलसिंह सोंलकी, थानसिंह डिमच, इंदरसिंह मण्डलोई, रमेश मुझाल्दा, राकेश राठौड, मनिष भावासर, पवन मकवाना, दिलीप सोंधिया, लियाकत अली मोमीन, गोर्वधन धनगर, निलेश चौधरी, रायसिंह गौड, आसिफ शेख सहित अनेको अध्यापक साथी उपस्थित थे। Post navigation महेश जयंती के अवसर पर माहेश्वरी समाज ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन जिला स्तरीय रोजगार मेले में 708 युवाओं का चयन, मेले के शुभारंभ अवसर पर विधायकद्वय ने किया संबोधित