आजाद ब्लड ग्रुप के युवाओं की पहल, 128वां रक्तदान हरीश राठौड़, पेटलावद पेटलावद के युवाओं द्वारा व्हाट्सअप पर आजाद ब्लड ग्रुप के नाम से एक ग्रुप चलाया जा रहा है जिसमे करीब 250 सदस्य जुडे हुए है। उस ग्रुप में केवल जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट किया जाता हैं। इसी के चलते 20 जून को 10 वर्षीय बच्चे का ऑपरेशन करने के लिए ए-प्लस ब्लड की आवश्यकता थी। ग्रुप के सदस्य पवन खराडी और गोपाल कटारा दोनों युवाओं ने अपना सारा काम छोडक़र अपने खर्च पर बडौदा पहुंचे और बच्चे को ब्लड डोनेट किया। आजाद ब्लड ग्रुप का ये 128वां रक्तदान है। ग्रुप को बनाए हुए अभी कुछ महीने हुए है। इस ग्रुप का केवल एक ही उद्देश्य है कि जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट करना और इस ग्रुप के सभी सदस्य किसी से भी एक पैसा भी नहीं लेते है रक्तदान करते है तो। वही ग्रुप का एक नारा भी है। धनदाता एक दिन याद रहता है वस्त्रदाता एक माह याद रहता है ग्रंथदाता एक वर्ष याद रहता है पर रक्तदाता जीवनभर याद रहता है। Post navigation कलेक्टर ने तहसीलदार धनजी गरवाल को हटाया, जितेंद्र अलावा पेटलावद के नए तहसीलदार दिनभर दौड़-धूप के किसानों को मिल रहा एक बैग बीज, कृषि विभाग किसानों से वसूल रहा अधिक राशि