हरीश राठौड़, पेटलावद प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग व क्षेत्र की विधायक निर्मला भूरिया के निर्देश पर जिला कलेक्टर आशीष सक्सेना द्वारा 15 जून को जारी कार्यालय आदेश के परिपालन में पेटलावद तहसीलदार के पद पर धनजी गरवाल को हटाते हुए नायब तहसीलदार जितेंद्र अलावा को पेटलावद तहसीलदार का चार्ज दिया गया। इस आदेश के परिपालन में जितेंद्र लावा नायब तहसीलदार के द्वारा पेटलावद तहसीलदार के रूप में बुधवार को कामकाज प्रारंभ किया कलेक्टर के इस आदेश पर क्षेत्र के कई ग्रामीणों द्वारा विधायक निर्मला भूरिया तथा प्रभारीमंत्री विश्वास सारंग का धन्यवाद ज्ञापित किया। Post navigation माता-पिता माही नहर पर मजदूरी करने में मशगुल थे और 3 वर्षीय बालक को ट्रैक्टर चालक ने रौंद डाला 128 जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट कर आजाद ब्लड ग्रुप ने मानव सेवा माधव सेवा के नारे को किया साकार