हरीश राठौड़, पेटलावद माही नहर पर मजदूरी कर रहे माता-पिता के साथ उनका तीन वर्षीय बालक भी समीप ही खेल रहा था तभी एक ट्रैक्टर वहां से गुजरा और खेलते बालक को रौंद डाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम गोविंदपाड़ा में मंगलवार शाम को माही नहर पर मजदूरी करे मां-बाप के साथ उनका तीन वर्षीय बेटा संतोष पिता रामचद मईड़ा भी पहुंचा था बालक खेल रहा था तभी ट्रैक्टर आया व बालक को रौंद डाला बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर घटनास्थल पर छोड़ भाग निकला। इसके बाद मजदूरी कर रहे माता पिता ने जब यह देखा तो उनके होश फख्ता हो गए और उसे जैसे-तैसे पेटलावद चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक का शव पोस्टमार्टम रूम में है। पेटलावद पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर की पतारसी शुरू कर दी है। Post navigation सहायक आयुक्त ” आदिवासी विकास” पद के लिए एक सप्ताह बाद भी गतिरोध कायम ; हो रही सिस्टम की किरकिरी याना राठौड़ ने एयर राइफल शूटिंग कॉम्पिटिशन में देश में बनाया प्रथम स्थान