राज सरतलिया, पारा बोहरा धर्मावलंबियों इस भीषण गर्मी में भी 30 दिन के पूरे रोजे कर अल्लाह की इबादत में मशगुल रहे और उसके बाद आज गुरुवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। इस दौरान समाजजनों ने मस्जिद में सुबह नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, शांति व खुशहाली की दुआएं की। इसी के साथ गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। रमजान माह के पावन अवसर पर सलीम भाई इदरीस भाई आबा वाला परिवार की तरफ से लोगों को 30 दिन तक इफ्तार भोजन कराया गया। ईद के इस पावन अवसर पर समाज के युवा मोहम्मद पिटोलवाला, ताहिर पिटोलवाला, मुर्तुजा कथीरिया, मुर्तुजा पिटोलवाला, मुस्तफा कथिरिया ने शॉल ओढ़ाकर सलीम भाई इदरीस भाई का बहुमान किया। Post navigation जानलेवा स्पीड ब्रेकर से युवक टकराकर हुआ लहूलुहान बाइक दुर्घटना में युवक के चेहरे के उड़े परखच्चे, कमजोर दिल इस लिंक को ना खोले