झाबुआ। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच शनिवार शाम को शहर में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जहां से निकली, वहां लोगों की दर्शन के लिए भीड़ लग गई। लोगांे ने जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रथ में बैठकर भगवान जगन्नाथजी ने अपनी बहन सुभद्राजी के साथ शहर भ्रमण किया। रथ में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा जगह-जगह नृत्य भी किया गया। रथ यात्रा शहर के काॅलेज मार्ग से शाम लगभग 4 बजे आरंभ हुई। यात्रा को रवाना कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता द्वारा किया गया। इसमें सबसे आगे बैंड और ताशे बजाए जा रहे थ तो इसके पीछे छोटे-छोटे बच्चें मौज-मस्ती करते एवं नांचते-गाते हुए चल रहे थे। बैंड की धुन पर धार्मिक गीतांे एवं भजनों की प्रस्तुति दी जा रहीं थी। जिसकेे पीछे महिला एवं बालिकाओं का विशाल समूह चल रहा था। जिनके द्वारा जगह-जगह मार्गो एवं चैराहों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
कारपेट पर निकाला गया रथ
भगवान जगन्नाथजी के रथ को आयोजन समिति के सदस्य सहित अनेकांे श्रद्धालुजन खींचते हुए चल रहे थे एवं उनके द्वारा जय जगन्नाथजी के जयकारे लगाए जा रहे थे। रथ के आगे सफाई कर उस कारपेट बिछाया गया। कारपेट के उपर से रथ निकला। सुंदर एवं सुसज्जित रथ में भगवान जगन्नाथजी एवं बहन सुभद्रजी को विराजित किया गया। जगह-जगह समिति के सदस्यांे ने व्यवस्था संभाली एवं रथ यात्रा का सफल संचालन किया। समिति सदस्य विशेष वेशभूषा में सजे एवं गले में केशरिया दुपट्टा पहने थे।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post