झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार को मध्यप्रदेश में पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में युवा मोर्चा पिटोल द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित मूत्रालय की साफ सफाई की गई, जहां पर काफी गंदगी थी। लोगों को यात्री प्रतीक्षालय से आने वाली बदबू से काफी परेशानी होती थी, इसी के दृष्टिगत युवा मोर्चा ने साफ-सफाई की मुहिम चलाई जिसमें नागरिकों ने सहभागिता की। वहीं ग्राम में जगह-जगह पड़े कचरे को साफ किया व नागरिकों से गंदगी व कचरे सडक़ों पर नहीं फेंकने की समझाइश दी। युवा मोर्चा की इस मुहिम मे भाजपा के वरिष्ठ नेता महेन्द्रसिंह ठाकुर, मकना गुंडिया, प्रतीक भाई शाह, लाला नायक, इलु भाई,सोहन भाई, बसंत भाई, सुखराम, कालू, जयसिंह गुन्डिया, धर्मेन्द्र नायक, कुलदीप पंवार आदि कार्यकर्ताओ का अहम योगदान रहा। Post navigation पिता ने कपडे दिलवाने में देरी की तो 7 साल के बच्चे ने पी लिया जहर ; जिला अस्पताल मे उपचार जारी पटवारियों की वर्षों से लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन