झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
रायपुरिया थाने के ग्राम सिंहदेवी मातापाडा में आज एक बंद मकान में अचानक आग लग गइ। मकान अम्बाराम पूना निनामा का है बताया जा रहा कि इस बन्द मकान में चारा भूसा और गेहूं रखे हुए थे, जो जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस का डायल 100 वाहन मौके पंहुच गया था, जिसमे ड्यूटी कर रहे जितेंद्र सिंह ने पहले फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने के प्रयास किए, हालांकि यह प्रयास नाकाफी थे और आग पर काबू नहीं पाया जा सका और सब कुछ जल गया। एक बार फिर सूचना देने के 1 घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पंहुचा जिससे बंद मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *