झाबुआ लाइव के लिए थादंला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नगर का सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट थांदला प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ के साथ आगाज हुआ। स्थानीय दशहरा मैदान पर जगमगाती रोशनी के बीच टीपीएल का शुभारंभ नप अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रदेेश मंत्री संगीता सोनी, भाजपा नेता विश्वास सोनी, एवं विशिष्ट अतिथि टीवी कलाकार प्रितम मेहता, पार्षद गजेन्द्र चौहान, पीटर बबेरिया, महेश नागर, नीरज सोलंकी, अंकित भंसाली समेत उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात समिति के सदस्य समर्थ उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, विजय मिस्त्री, गौरव जैन, अतुल चौहान, विक्रम सिंगाड़, संदेश पंचाल, देवेन्द्र चौहान, नीरज जानी, सुनील बंजारा, नितिन पंचाल, विजय जोशी, मनीष राजपूत, पवन नाहर, गोलू डामोर ने अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ दिवस पर 10 मैच का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि अब तक 75 से अधिक टीमों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है प्रत्येक लीग मैच विजाता टीम के खिलाड़ी ड्रेस किट व मैन ऑफ दि मैच ट्राफी प्रदान की जा रही है। सावधन इंडिया, क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके कलाकार प्रितम मेहता, जगमागती रोशनी, होर्डिंग्स से सजी बाउंड्री, स्टेडियमनुमा बैठक व्यवस्था, वीआईपी बॉक्स समेत कई दर्शकों के लिए बनाए गए काउंटर आदि टूर्नामेंट के आकर्षण का केंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *