झाबुआ Live डेस्क के लिए ” विपुल पांचाल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । मोजूदा दोर के जातिगत तनाव के बीच आज झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन ने पुलिस के फैसबुक प्रोफाइल पर एक कडा संदेश पोस्ट किया है जिसमें वाट्सएप ग्रुपो के एडमिनो को चेतावनी जारी की गयी है कि अगर वाट्सएप पर कोई भी जातिगत वैमनस्य वाले या घृणा वाले पोस्ट किये या अश्लील वीडियो डाली या सांप्रदायिक तनाव बढाने वाली पोस्ट की तो एफआईआर दर्ज की जायेगी जिसकी जिम्मेदारी एडमिन की होगी ..इतना ही नहीं एसपी महेशचंद्र जैन ने यह चेतावनी भी जारी की है कि सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वालों के ड्राइविंग लायसेंस रद्द किये जायेंगे साथ ही अगर उनके हथियारों के लायसेंस होंगे तो वह भी रद्द किये जायेंगे । इतना ही नहीं ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनको शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित भी किया जा सकता है । Post navigation मोजूदा दोर के तनाव को लेकर पुलिस – प्रशाशन ने लगाया ” आनलाइन निगरानी” ; दो को दिया भड़काऊ पोस्ट पर नोटिस आंदोलन से घबराई सरकार ; अब प्रशाशन के जरिए सख्ती से निपटने पर काम शुरु ; खुफिया तंत्र सक्रिय