अलीराजपुर लाइव के लिए आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- विगत वर्ष 5 जुलाई 2017 को थाना चंद्रशेखर आजाद नगर के करेटी गांव में हथनी नदी पुलिया के पास एक अज्ञात शख्स की लाश मिली थी, जिस पर थाना आजाद नगर पुलिस ने धारा 174 जापौ का प्रकरण कायम कर जांच में लिया। पुलिस ने जांच में पाया कि अज्ञात व्यक्ति का शव ग्राम अखोली थाना उदयगढ़ का है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आजादनगर थाने में धारा 302 के भादवि का मामला दर्ज किया। उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पतारसी के लिए एसपी विपुल श्रीवास्तव एवं एएसपी सीमा अलावा, एसडीओपी जोबट स्टेला सुलिया के मार्गदर्शन में आजाद नगर थाना प्रभारी पीके मुवेल, उपनिरीक्षक बीएस अमलियार, सउनि आरएस सोलंकी, प्रआर ऋषिसिंह, आर दिलीप चौहान, आर मुकेश अमलियार, आर योगेश्वर चौहान की टीम ने सघन जांच के बाद अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए मृतक इंदरसिंह उर्फ इंदरिया के हत्यारे आरोपी रमेश पिता जोगड़िया उम्र 20 वर्ष एवं बहादुर पिता भंगड़ा उम्र 33 वर्ष निवासी अखोली को गिरफ्तार कर लिया है। झाबुआ लाइव रखे आपको सबसे आगे Post navigation आदिवासी नेत्री ” जैना गहडवाल ” का वीडियो हुआ वायरल ; देखिऐ वायरल वीडियो गुजरात जाने के पहले बरामद हुई अवैध अंग्रेजी शराब ; एक आरोपी गिरफ्तार