खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- भाजपा खट्टाली मंडल द्वारा नीम चौक चौराहे पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के मुख्य मार्गो पर रैली निकालकर भाजपा की जय जयकार के नारे लगाए गए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मदन लड्ढा ने कहा कि भाजपा देश की सर्वश्रेष्ठ पार्टी है भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्याम प्रसाद मुखर्जी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश का विकास करने वाली पार्टी है वही भाजपा महिलाओं को उचित स्थान एवं 50 फ़ीसदी आरक्षण देकर महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने वाली भारतीय जनता पार्टी है राज्य सरकार द्वारा मानव हित में 195 से अधिक योजनाओं का लाभ देश की जनता को मिल रहा है आने वाले समय में अंतिम व्यक्ति जो असहाय है उसकी सहायता करना है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मदन लड्ढा ,सरपंच पति भारत सिंह ,मुकेश राठौर ,ललित राठौर इकबाल खत्री ,विजय मालवी मफत परवाल ,ओम प्रकाश राठौड़, पीयूष राठौड, बिलाल खत्री आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे Post navigation मालव केसरी मुनि हितेश विजयजी का नगर में हुआ भव्य प्रवेश न्यूमोकोकल निमोनिया प्रतिरोधक टीके स्वास्थ्य केंद्र में लगाए जाएंगे नि:शुल्क