खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- ग्राम बड़ी खट्टाली में शुक्रवार सुबह 8 बजे आचार्य ऋषभ विजय जी के आज्ञा नुवृत्ति मालव केसरी मुनि हितेश विजय जी, दिव्य चंद्र विजय जी ,जीत चंद्र विजय जी एवं जनक चंद्र विजय जी का मंगल प्रवेश हुआ जैन श्री संघ द्वारा हथनी नदी के समीप पहुंच कर मुनि मंडल की आगवानी की मुनि मंडल पूरे ग्राम से घूमते हुए सीधे जैन उपाश्रय पहुंचे जैन उपाश्रय पहुंचने के बाद स्थानीय जैन मंदिर में मुनिश्री एवं साधु मंडल द्वारा भगवान नेमिनाथ की वंदना की मुनिश्री ने उपस्थित धर्म प्रेमी जनता को धर्म भावना से जुड़ने एवं ईश्वर के प्रति अपनी आस्था रखने की पहल की मुनि श्री ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला मुनि श्री ने सायं काल जैन उपाश्रय में एक धर्म सभा भी को संबोधित किया एवं एवं धर्म के प्रति निष्ठा त्याग संयम रखने की विशेष पहल की कार्यक्रम में जैन श्रीसंघ एवं माहेश्वरी समाज,ब्राह्मण समाज आदि ने भी धर्म सभा में सभागीता की । Post navigation रुपालू राजपुर अभियान की सफलता के बाद 16 ओडीएफ टीम के सदस्य बिहार के ग्रामों में खुले में शौच मुक्ति का जगा रहे अलख भाजपा स्थापना दिवस पर गूंजा जय-जय भाजपा के नारों से नगर