अलीराजपुर लाइव डेस्क- अलीराजपुर के विधायक नागरसिंह चौहान ने देश-प्रदेश में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्वीटर के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आग्रह किया है कि सभी दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में तत्काल स्पीड नियंत्रक लगा दिया जाए, और इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, ताकि देश एवं प्रदेश के लोग सुरक्षित रह सके। गौरतलब है कि देश एवं प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक सर्वे के मुताबिक भारत में प्रति मिनट 12 लोग हादसों में दम तोड़ देते हैं और इन हादसों में अधिकांश वाहनों का तेज रफ्तार गति से चलना होता है। इसी के चलते अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान ने ट्वीट के जरिये यह मांग रखी है। Post navigation हनुमान जयंती पर निकाली कलशयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत भगवान हनुमान के आकर्षक श्रृंगार के साथ हुआ हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन